एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति को कोलेजियम ने दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीवी संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

देश की खबरें | न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की मुख्य न्यायाधीश पद पर पदोन्नति को कोलेजियम ने दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 25 जनवरी उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीवी संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता में 16 दिसंबर 2020 को कोलेजियम की हुई बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और इस आशय की जानकारी सोमवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति कुमार का जन्म 14 अगस्त 1963 में हुआ था और वह वर्ष 2000 से 2003 तक आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी अभियोजक के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

न्यायमूर्ति कुमार 8 अगस्त 2008 को उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 20 जनवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाला।

उन्होंने 14 अक्टूबर 2019 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद का कार्यभार संभाला।

उल्लेखनीय है कि पांच न्यायाधीशों के कोलेजियम में न्यायमूर्ति बोबड़े के अलावा न्यायमूर्ति एनबी रमन, न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).