देश की खबरें | कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के लिये 10 नामों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोब्डे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने एक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसे बाद में उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

जिन नामों को मंजूरी दी गई है वे हैं- न्यायमूर्ति अली जमीन, न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, न्यायामूर्ति रवि नाथ तिलहरी, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा, न्यायामूर्ति गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति शमीम अहमद, न्यायमूर्ति दिनेश पाठक, न्यायमूर्ति मनीष कुमार और न्यायमूर्ति समित गोपाल।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के बारे में फैसला लेने वाली तीन सदस्यीय कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश बोब्डे के अलावा न्यायमूर्ति ए वी रमणा और न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन भी शामिल थे।

इसके अलावा कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी ए बदरुदीन को केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में पांच अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नत करने के लिये अपनी पूर्व की सिफारिशों को भी दोहराया।

जिन अधिवक्ताओं के नाम की अनुशंसा की गई है वे हैं- केरल उच्च न्यायालय के लिये वीजू अब्राहम, मोहम्मद नियास सीपी और पॉल केके, कर्नाटक उच्च न्यायालय के लिये नागेंद्र रामचंद्र नाइक और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिये सत्येन वैद्य।

एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने पांच अधिवक्ताओं को विभिन्न उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

जिन अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की गई थी वो हैं- मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के लिये विवेक शरण, निधि पाटनकर और प्रणय वर्मा, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिये विकास बहल तथा जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के लिये राहुल भारती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\