देश की खबरें | कॉलेज छात्रा का हत्यारा केरल से गिरफ्त्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोयंबटूर के पास एक कॉलेज छात्रा पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को केरल के त्रिशूर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 20 जुलाई कोयंबटूर के पास एक कॉलेज छात्रा पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को केरल के त्रिशूर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि पेशे से मैकेनिक सी. रतीश को कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा ऐश्वर्या से प्यार को हो गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की के अभिभावकों ने इस पर आपत्ति जतायी, क्योंकि लड़का दूसरे समुदाय से था। इसके बाद लड़की ने उसके साथ संबंध तोड़ने का निर्णय किया।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया अध्यक्ष बनाया: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि इससे नाराज रतीश शुक्रवार को ऐश्वर्या के घर गया और उसे बाहर बुलाकर उसके साथ झगड़ने लगा।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और रतीश ने उस पर चाकू से हमला किया। लड़की के पिता ने हस्तक्षेप किया तो उनपर भी हमला किया गया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निकाली जमकर भड़ास, निकम्मा-नाकारा तक कह डाला.

पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके पिता को पड़ोसी एक अस्पताल ले गए जहां लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसके पिता का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद रतीश त्रिशूर स्थित अपने रिश्तेदारों के घर भाग गया जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\