Uttar Pradesh: बहराइच के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित
बहराइच के जिलाधिकारी शम्भू कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और फिलहाल वह गृह एकांतवास में चले गए हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर (सीएमओ) सुरेश सिंह ने रविवार को बताया कि सुबह जिलाधिकारी और उनके आवास तथा वहां स्थित कार्यालय के सभी कर्मियों का एंटीजन जांच कराई गई थी.
बहराइच: बहराइच के जिलाधिकारी शम्भू कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और फिलहाल वह गृह एकांतवास में चले गए हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर (सीएमओ) सुरेश सिंह ने रविवार को बताया कि सुबह जिलाधिकारी और उनके आवास तथा वहां स्थित कार्यालय के सभी कर्मियों का एंटीजन जांच कराई गई थी. रिपोर्ट में जिलाधिकारी शंभू कुमार के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई. आरटी-पीसीआर जांच के लिए जिलाधिकारी के लार के नमूने लखनऊ भेजे गये हैं, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है.
सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी आवास पर तैनात बाकी सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. फिलहाल, जिलाधिकारी स्वयं गृह एकांतवास में चले गए हैं. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी आवास और कार्यालय का वृहद पैमाने पर सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है. साथ ही उन सभी स्थानों का रोगाणु मुक्त कराया जाएगा जहां जिलाधिकारी ने पिछले एक-दो दिनों में दौरा किया है. जिलाधिकारी के संपर्क में आए लोगों की कोविड-19 जांच कराई जा रही है.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से और 45 की मौत, 4687 नए मामले सामने आए
मालूम हो कि जिलाधिकारी शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और बलदेव सिंह औलख, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी. वेंकटेश, विधायकों सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह और सरोज सोनकर सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में हुयी बाढ़ समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे. शनिवार को ही बीएड प्रवेश परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण हेतु परीक्षा केन्द्र का दौरा किया था.
इसके अलावा जिलाधिकारी शंभू कुमार कोरोना तथा बाढ़ की आपात परिस्थितियों के मद्देनजर लगातार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनता से संपर्क में रहते हैं. दो दिन पूर्व जिलाधिकारी आवास के बाहर के हिस्से में सफाई करने वाले कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

