एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रीनगर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, पहलगाम और कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | श्रीनगर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, पहलगाम और कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे

श्रीनगर, 12 नवंबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान भी रहा।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी पारा शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड शहर में तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).