एजेंसी न्यूज

Weather Update: हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुचा

हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहने के साथ ही दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा का सबसे ठंडा क्षेत्र नारनौल रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather Update: हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुचा
Cold Wave | Representative Image (Photo: PTI)

चंडीगढ़, 6 जनवरी : हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) में ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहने के साथ ही दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, हरियाणा का सबसे ठंडा क्षेत्र नारनौल रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, हिसार में कड़ाके की ठंड के साथ न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा. भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब के बलाचौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में पांच डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, घना कोहरा छाया, जल्द राहत मिलने के आसार

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले कुछ दिनों में काफी गिरावट दर्ज की गई है. यहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में एक बार फिर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में गिरावट आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).