एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, कई जगह छाया रहा घना कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, कई जगह छाया रहा घना कोहरा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 30 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

दोनों राज्यों में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त ठंड की चपेट में रहे बठिंडा, फरीदकोट और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस, 2.3 डिग्री सेल्सियस और 2.9 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, लुधियाना, पठानकोट और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 5.1 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रात में तापमान 4.6 डिग्री सल्सियस था।

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार, सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7 डिग्री सेल्सियस, 3.6 डिग्री सेल्सियस और 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबाला और करनाल में भी रात में काफी ठिठुरन रही। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस और 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोहतक को छोड़कर दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).