देश की खबरें | कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत के बीच शीतलहर की स्थिति जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत मिलने के बावजूद शीतलहर की स्थिति जारी है। घाटी में अभी भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, नौ जनवरी कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत मिलने के बावजूद शीतलहर की स्थिति जारी है। घाटी में अभी भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार को शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।
कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं।
इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।
चिल्लाई-कलां 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है। इस दौरान शीत लहर जारी रहती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

