देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर तेज हुई, आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 19 दिसंबर आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।
विभाग के अनुसार पंजाब में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और हलवाड़ा में यह 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय।
फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.0, 2.2, 2.6, 2.8, 4 और 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2, 3.8, 3.9 और 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

