देश की खबरें | कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, गुलमर्ग में पारा शून्य से नौ डिग्री नीचे लुढका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और घाटी के कई इलाकों में पारा हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
श्रीनगर, नौ दिसंबर कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और घाटी के कई इलाकों में पारा हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई और यह शनिवार रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक कश्मीर में शुष्क मौसम रहने की संभावना है जबकि 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
कश्मीर में शीत लहर चल रही है। घाटी 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि के लिए तैयार है, जो 21 दिसंबर से शुरू होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

