देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चले जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
श्रीनगर, पांच दिसंबर कश्मीर में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चले जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सोमवार रात को घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में पांच दिन में पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि काजीगुंड में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया था।
दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग शहर घाटी में इकलौता स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से अधिक 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम 10 दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

