देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में शीतलहर बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर के प्रकोप में कमी का कोई संकेत नहीं है और मंगलवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 23 जनवरी हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर के प्रकोप में कमी का कोई संकेत नहीं है और मंगलवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ हरियाणा का करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा। राज्य के अन्य स्थानों पर रात में कड़ाके की सर्दी महसूस की गयी। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, अंबाला में 4.6 डिग्री और भिवानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक, सिरसा में रात को तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार और नारनौल में तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय के अनुसार, पंजाब के पटियाला में रात को तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरदासपुर में कंपकंपा देने वाली ठंड बरकरार है और यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश 6.7 डिग्री सेल्सियस और 6.3 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पिछले तीन सप्ताह से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

