देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, तीन डिग्री सेल्सियस के साथ नारनौल सबसे ठंडा स्थान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा।
चंडीगढ़, 13 जनवरी पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई स्थानों पर पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा।
यहां मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा।
अंबाला में भी ठंड की स्थिति बनी रही और यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 3.5 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और एसबीएस नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

