एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीत लहर की स्थिति सोमवार को भी जारी रही। आदमपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप जारी, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 दिसम्बर पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से चल रही शीत लहर की स्थिति सोमवार को भी जारी रही। आदमपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमृतसर में भी ठंड का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः चार डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस और 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

लुधियाना और पटियाला में सर्द मौसम की स्थिति बनी रही और यहां तापमान क्रमशः 5.7 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में 3.3 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

करनाल में 5.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और भिवानी में 5.8 डिग्री सेल्सियस और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, करनाल और अंबाला में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).