देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा।
चंडीगढ़, 15 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा।
अमृतसर और लुधियाना सहित विभिन्न स्थानों पर भी कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और फरीदकोट जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: तापमान 5.8 डिग्री, 7.6 डिग्री, 4.2 डिग्री और 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में हिसार 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7 डिग्री, 5.2 डिग्री, 4 डिग्री, 7.7 डिग्री, 5.3 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

