एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहरहर चलती रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को शीतलहर चलती रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहरहर चलती रही
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब और हरियाणा में शनिवार को शीतलहर चलती रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5, 7.8 और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पठानकोट, आदमपुर हलवारा फरीदकोट और गुरदासपुर में पारा क्रमश: 6.1, 6.6 और 9.2 डिग्री तक लुढका।

हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 4.2 और 4.9 रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नारनौल, रोहतक, भिवानी एवं सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: पांच, 6.2, 6.6 और 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में पारा 5.8 डिग्री तक लुढका।

वैसे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे यात्रियों को परेशानी आयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).