देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कई इलाको में ठंड का प्रकोप जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा में शुक्रवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही और विभिन्न स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, 24 जनवरी पंजाब एवं हरियाणा में शुक्रवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही और विभिन्न स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में कड़ाके की ठंड रही है और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, दोनों स्थानों पर रात के समय बहुत अधिक ठंड रही।
रूपनगर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 7.7 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.3 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, गुरुग्राम में 10.4 डिग्री और अंबाला में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

