एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी रहा

चंडीगढ़, पांच जनवरी हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).