एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा चार डिग्री तक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रही और शहर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

देश की खबरें | दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा चार डिग्री तक लुढ़का

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रही और शहर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

सफदरजंग वेधशाला ने यह जानकारी दी, जिसके आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का अब तक का सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी-सी वृद्धि हुई लेकिन यह अब भी कम रहा जिससे सुबह बेहद ठंड पड़ी।

भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग के अनुसार, सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गयी।

अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे तक चला जाता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है तो भी शीतलहर की घोषणा की जाती है।

शाम को यहां अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आद्रर्ता 58 फीसद रही।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बुधवार को दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 23 एवं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने सोमवार को बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके परिणामस्वरूप मंगलवार रात से ठंडी उत्तरपश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ स्थानों तथा पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ तथा तेलंगाना के कुछ स्थानों पर मंगलवार को शीत लहर चली।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 था जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).