एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति, फरीदकोट रहा सबसे ठंडा स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति, फरीदकोट रहा सबसे ठंडा स्थान

चंडीगढ़, 17 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से फरीदकोट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे यह पंजाब का सबसे ठंडा स्थान बन गया है।

मौसम विभाग की दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला दोनों जगह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और गुरदासपुर में तापमान क्रमश: तीन डिग्री और 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में रात के दौरान काफी ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और भिवानी में तापमान क्रमश: 5.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस, कुरुक्षेत्र में 6.7 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).