देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। गुरदासपुर जिले में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, सात जनवरी पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। गुरदासपुर जिले में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 10.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 11.6 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

