देश की खबरें | कश्मीर में ठंड तेज हुई; रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, छह दिसंबर घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस था।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, पहलगाम मंगलवार की रात घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस था।
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने बताया कि 10 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

