एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

श्रीनगर, 18 जनवरी कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).