देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ठंड का प्रकोप बरकरार रहा और छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा।
चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ठंड का प्रकोप बरकरार रहा और छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश 9.2 डिग्री, 8.6 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं पठानकोट, गुरदासपुर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश 12.9, 6.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पड़ोसी राज्य हरियाणा के करनाल में 8.7 डिग्री जबकि फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार, भिवानी, सिरसा, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश 6.5, आठ, नौ, 10.5 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

