एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई हवाई अड्डे पर 20 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण बयूरो (एनसीबी) ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 20 करोड़ रुपये मूल्य की 2.8 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई हवाई अड्डे पर 20 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त

मुंबई, 21 नवंबर स्वापक नियंत्रण बयूरो (एनसीबी) ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अफ्रीकी महिलाओं को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 20 करोड़ रुपये मूल्य की 2.8 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने रविवार को हवाई अड्डे पर जाल बिछाया तथा अदीस अबाबा (इथियोपिया) से मुंबई पहुंची एक दक्षिण अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान टीम ने विभिन्न आकार के आठ पैकेट से 2.8 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त की। इन्हें दो जोड़ी जूतों और दो पर्स में छिपाकर रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि इस मादक पदार्थ की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मिरांडा एस नामक इस महिला ने बताया कि वह यह खेप पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी के एक होटल में एक व्यक्ति को पहुंचाने वाली थी।

उन्होंने बताया कि उसके तत्काल बाद एनसीबी की एक टीम होटल पहुंची और निगरानी बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद एक नाईजीरियाई महिला पहुंची एवं इंतजार करने लगी, उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आयीं।

अधिकारी ने बताया कि एच मूसा नामक इस दूसरी महिला को अधिकारियों ने पकड़ लिया और उसने कबूल किया कि वह यह खेप लेकर मुंबई में विभिन्न जगह पहुंचाने वाली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).