देश की खबरें | फरवरी में प्रभादेवी कनेक्टर का काम पूरा होने पर कोस्टल सड़क मुंबईवासियों के लिए खुल जाएगी: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले पुल का रविवार को उद्घाटन किया और इसे एक मील का पत्थर बताया, जो महानगर के लिए ‘‘कनेक्टिविटी के एक नये युग की शुरुआत करेगा।’’

मुंबई, 26 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले पुल का रविवार को उद्घाटन किया और इसे एक मील का पत्थर बताया, जो महानगर के लिए ‘‘कनेक्टिविटी के एक नये युग की शुरुआत करेगा।’’

फडणवीस ने कहा कि 94 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और फरवरी में प्रभादेवी कनेक्टर का कार्य पूरा होने पर तटीय सड़क मुंबईवासियों के लिए पूरी तरह खुल जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘तटीय सड़क का निर्माण मुंबई के लिए कनेक्टिविटी का एक नया युग है। इससे मुंबईवासियों के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और उन्हें प्रदूषण से बहुत राहत मिलेगी।’’

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्री आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तटीय सड़क परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने में शामिल बीएमसी के सभी अधिकारियों, इंजीनियर, कर्मचारियों, ठेकेदारों और निर्माण श्रमिकों की सराहना करता हूं। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया है।’’

पुल के अलावा, मुख्यमंत्री ने मरीन ड्राइव से प्रभादेवी और बिंदुमाधव ठाकरे चौक से समुद्र पुल तक के चौराहों और बांद्रा की ओर जाने वाले इंटरसिटी मार्ग का भी उद्घाटन किया।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा था कि तटीय सड़क रोजाना सुबह 7 बजे से आधी रात तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुली रहेगी। साथ ही यह भी कहा था कि उत्तर की ओर जाने वाला पुल 27 जनवरी से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

उत्तर की ओर जाने वाला पुल 827 मीटर लंबा है, जिसमें समुद्र के ऊपर 699 मीटर और 128 मीटर का एक्सेस रोड है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें