देश की खबरें | तट रक्षकों ने बीच समुद्र में डूबी नौका से मछुआरों को बचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक बल और पोत एमवी अलायंस ने बृहस्पतिवार को कोच्चि के पास एक नौका के डूबने के बाद समुद्र में फंसे पांच मछुआरों को बचा लिया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।
तिरूवनंतपुरम, 30 जून भारतीय तटरक्षक बल और पोत एमवी अलायंस ने बृहस्पतिवार को कोच्चि के पास एक नौका के डूबने के बाद समुद्र में फंसे पांच मछुआरों को बचा लिया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।
रक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांडला जा रहे पोत एमवी अलायंस ने बीच समुद्र में एक पलटी हुई नाव को देखा, जिसके आसपास मछुआरे तैर रहे थे।
इसमें कहा गया है कि इसके तुरंत बाद पोत ने इसकी जानकारी समुद्री बचाव उप केंद्र कोच्चि को दी ।
जानकारी मिलने के बाद तट रक्षक त्वरित गश्त नौका ‘आर्यमान’ को तलाशी एवं बचाव कार्य का निर्देश दिया गया। आर्यमान नौका घटना स्थल के आस पास ही थी ।
इसमें कहा गया है कि एमवी अलायंस ने पानी से मछुआरों को निकाला और तट रक्षक जहाज को इसकी सूचना दी ।
इसमें कहा गया है कि हादसे में बचाये गये मछुआरों ने बताया कि उनकी नौका 28 जून को डूब गयी थी और तब से वह प्राण बचाने के लिये संघर्ष कर रहे थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)