देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ तट के पास तटरक्षक ने डूबते जहाज के चालक दल को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा बंदरगाह के पास खराब मौसम के कारण एक डूबते जहाज के चालक दल के 16 सदस्यों को बचा लिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

अलीबाग, 17 जून तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा बंदरगाह के पास खराब मौसम के कारण एक डूबते जहाज के चालक दल के 16 सदस्यों को बचा लिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि तटरक्षक के दो हेलीकॉप्टरों ने ‘वायु-समुद्र’ समन्वित अभियान में हिस्सा लिया।

भारत के ध्वज वाले एम वी मंगलम जहाज के सेकेंड ऑफिसर ने सुबह में मुंबई स्थित अधिकारियों को यह सूचना दी थी कि खराब मौसम के कारण रेवदंडा बंदरगाह से तीन किलोमीटर की दूरी पर यह जहाज डूब रहा है।

तटरक्षक के जहाज सुभद्रा कुमारी चौहान ने दिघी से बचाव अभियान के लिए प्रस्थान किया था, जबकि तटरक्षक के दो हेलीकॉप्टरों को भी उसके दमन स्थित एयर स्टेशन से भेजा गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुभद्रा कुमारी चौहान जहाज पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे संकट ग्रस्त जहाज के पास पहुंचा। साथ ही, तटरक्षक के हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंच गये और बचाव अभियान चलाया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चालक दल के सभी 16 सदस्यों को बचा लिया गया और उन्हें रेवदंडा ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\