एजेंसी न्यूज

Gujarat: गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Gujarat: गुजरात के पोरबंदर में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

पोरबंदर, 5 जनवरी : गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. यह भी पढ़ें : सरपंच हत्या मामला: भाजपा विधायक के अजित पवार पर निशाना साधने को लेकर राकांपा ने जताई आपत्ति

जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया. कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश के. ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).