देश की खबरें | तटरक्षक बल ने तेल टैंकर में आग के बाद राहत अभियान में पोत और विमान तैनात किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत आ रहे कच्चे तेल से भरे एक टैंकर में श्रीलंका के पूर्वी तट के पास बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने शुक्रवार को कहा कि उसने आग बुझाने और तेल फैलने से रोकने के उपायों के लिये अपने संसाधनों की तैनाती की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, चार सितंबर भारत आ रहे कच्चे तेल से भरे एक टैंकर में श्रीलंका के पूर्वी तट के पास बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने शुक्रवार को कहा कि उसने आग बुझाने और तेल फैलने से रोकने के उपायों के लिये अपने संसाधनों की तैनाती की है।

एक रक्षा विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि भारतीय तटरक्षक बल ने तिरुक्कोविल (दक्षिण पूर्वी श्रीलंकाई तट) से करीब 37 समुद्री मील पूर्व में एमटी न्यू डायमंड पोत के चालक दल के 23 सदस्यों को बचाने के लिये अपने पोतों और विमान को तैनात किया है।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का पलटवार, कहा-उन्हें मुंबई में रहने का कोई हक नहीं.

इसमें कहा गया, “संयुक्त प्रयास के बाद हादसे का शिकार हुए पोत के चालक दल के 22 सदस्यों को बचा लिया गया है। भारतीय तटरक्षक बल ने गश्त कर रहे शौर्य और सारंग नाम के अपने दो पोतों को अग्नि शमन और अन्य सहायता के लिये भेजा है।”

भारतीय तटरक्षक पोत सुजय को भी हेलिकॉप्टरों और गोताखारों के साथ रवाना किया गया है।

यह भी पढ़े | Good News: देश के निर्यात और आयात में दिख रहे हैं सकारात्मक संकेत, व्यापार घाटे में आ रही है कमी.

इसके अलावा प्रदूषण रोकने के काम आने वाला पोत ‘समुद्र पहरेदार’ भी तेल का प्रसार रोकने में मदद के लिये विशाखापत्तनम से रवाना हो गया है।

इसमें कहा गया कि तटरक्षक के डोर्नियर विमान को चेन्नई में तैनात किया है जिससे इलाके की निगरानी की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े