विदेश की खबरें | गठबंधन के देशों ने हमले के लिए रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों की जांच का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अदालत के मुख्य अभियोजक ने देशों से वैश्विक कानूनी व्यवस्था के समर्थन में खड़े होने का आग्रह किया। हेग में ब्रिटेन के राजदूत के आवास पर 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में अभियोजक करीम खान ने कहा, ‘‘अगर हम एकजुट समर्थन नहीं देंगे तो चीजें बदतर होती जाएंगी।’’

अदालत के मुख्य अभियोजक ने देशों से वैश्विक कानूनी व्यवस्था के समर्थन में खड़े होने का आग्रह किया। हेग में ब्रिटेन के राजदूत के आवास पर 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में अभियोजक करीम खान ने कहा, ‘‘अगर हम एकजुट समर्थन नहीं देंगे तो चीजें बदतर होती जाएंगी।’’

बैठक से पहले ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय अदालत की जांच के लिए धन और विशेषज्ञ दोनों उपलब्ध कराने की बात कही। आईसीसी की मौजूदा जांच का समर्थन करने के लिए ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डॉमनिक राब हेग में दुनियाभर के देशों के मंत्रियों से मिल रहे हैं।

इस बैठक से महज एक दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन नीत सरकार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं तथा अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाएगा।

अमेरिका आईसीसी का सदस्य नहीं है, लेकिन वह रूस-यूक्रेन युद्ध की निगरानी के लिए वहां उपलब्ध अपने संसाधनों की मदद से यूक्रेन में रूसी सैनिकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में मदद करके इस मुकदमे में मददगार हो सकता है।

ब्रिटेन आईसीसी का सदस्य है और राब का कहना है कि ब्रिटेन आईसीसी को 10 लाख पाउंड (13 लाख अमेरिकी डॉलर) का अतिरिक्त अनुदान देगा और युद्ध अपराधों का पता लगाने के लिए आईसीसी को प्रशिक्षित तथा विशेषज्ञ सैनिक उपलब्ध कराएगा।

जांच में मदद के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के ‘काउंट टेररिज्म कमांड’ की युद्ध अपराध टीम को भी भेजा जा रहा है। न तो रूस और न ही यूक्रेन अदालत का सदस्य है, लेकिन यूक्रेन ने इसके अधिकार क्षेत्र को स्वीकार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\