जरुरी जानकारी | विभिन्न क्षेत्रों में कोयले की आपूर्ति दिसंबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 7.89 करोड़ टन हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न क्षेत्रों को कोयले की आपूर्ति दिसंबर, 2022 में 5.28 प्रतिशत बढ़कर 7.89 करोड़ टन रही। बृहस्पतिवार को कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी विभिन्न क्षेत्रों को कोयले की आपूर्ति दिसंबर, 2022 में 5.28 प्रतिशत बढ़कर 7.89 करोड़ टन रही। बृहस्पतिवार को कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

एक साल पहले इसी महीने में 7.49 करोड़ टन कोयला आपूर्ति की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) से कोयले की आपूर्ति 3.57 प्रतिशत बढ़कर 6.27 करोड़ टन, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) से 17.89 प्रतिशत बढ़कर 67.2 लाख टन और कैप्टिव (निजी) खानों/अन्य से कोयला आपूर्ति 8.85 प्रतिशत बढ़कर 94.6 लाख टन हो गई।

आलोच्य अवधि के दौरान बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 4.26 प्रतिशत बढ़कर 6.56 करोड़ टन रही।

इस दौरान देश का कुल कोयला उत्पादन 10.81 प्रतिशत बढ़कर 8.28 करोड़ टन हो गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 7.47 करोड़ टन था।

सीआईएल का उत्पादन पिछले महीने 10.30 प्रतिशत बढ़ा जबकि एससीसीएल और निजी खानों/अन्य का उत्पादन क्रमशः 19.12 प्रतिशत और 9.01 प्रतिशत बढ़ा।

वहीं 28 कोयला खदानों ने 100 प्रतिशत से अधिक का उत्पादन किया जबकि चार खानों का कोयला उत्पादन स्तर 80 और 100 प्रतिशत के बीच रहा।

घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का हिस्सा 80 प्रतिशत से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है