एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नवंबर में कोयला उत्पादन 10.35 प्रतिशत बढ़कर 6.78 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का कोयला उत्पादन नवंबर में 10.35 प्रतिशत बढ़कर 6.78 करोड़ टन पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | नवंबर में कोयला उत्पादन 10.35 प्रतिशत बढ़कर 6.78 करोड़ टन पर

नयी दिल्ली, सात दिसंबर देश का कोयला उत्पादन नवंबर में 10.35 प्रतिशत बढ़कर 6.78 करोड़ टन पर पहुंच गया।

नवंबर, 2019 में कोयला उत्पादन 6.14 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि नवंबर में कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का हिस्सा 5.38 करोड़ टन रहा। कोल इंडिया ने इस दौरान उत्पादन में 7.60 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

माह के दौरान सिंगरेनी कोलियरीज लि. (एससीसीएल) का कोयला उत्पादन 3.09 प्रतिशत बढ़कर 56.1 लाख टन पर पहुंच गया। खुद के इस्तेमाल वाले यानी कैप्टिव ब्लॉकों से कोयला उत्पादन 39.68 प्रतिशत बढ़कर 84.3 लाख टन रहा।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह यानी नवंबर तक कुल कोयला उत्पादन बढ़कर 35.34 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 33.44 करोड़ टन और वित्त वर्ष 2019-20 में 33.02 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में शीर्ष 35 कोयला खानों में से नौ में 100 प्रतिशत से अधिक उत्पादन हुआ, जबकि 10 खदानों का उत्पादन 80 प्रतिशत से अधिक लेकिन 100 प्रतिशत से कम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).