देश की खबरें | मार्मागोवा पोर्ट ट्रस्ट पर कोयले का परिचालन 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा : प्रमोद सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि रोरो (रोल ऑन रोल ऑफ) फेरी सेवा समेत वैकल्पिक पर्यटन परियोजनाएं शुरू करने से मार्मागोवा पोर्ट ट्रस्ट पर कोयले का परिचालन 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 15 नवंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि रोरो (रोल ऑन रोल ऑफ) फेरी सेवा समेत वैकल्पिक पर्यटन परियोजनाएं शुरू करने से मार्मागोवा पोर्ट ट्रस्ट पर कोयले का परिचालन 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं एक रेलवे लाइन के दोहरीकरण जैसी परियोजनाओं को मंजूरी देकर पर्यावरण के साथ समझौता करने के आरोपों से इनकार किया।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव को बक्से में छिपाया.

कई एनजीओ और विपक्षी दलों ने भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य और मोल्लेम के राष्ट्रीय उद्यान से पारेषण लाइन बिछाने का इस आशंका से विरोध शुरू कर दिया है कि इससे पारिस्थितिकी नष्ट हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एमपीटी पर कोयला परिचालन कई अन्य वैकल्पिक पर्यटन परियोजनाएं शुरू करने से 50 फीसदी से अधिक घट जाएगा। केंद्रीय नौवहन मंत्री अगले महीने गोवा आयेंगे। हम एमपीटी से फोर्ट अगुआदांद ओल्ड गोवा के लिए रोल ऑन रोल ऑफ शुरू कर रहे हैं । ’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में सोमवार से खुल रहे हैं धार्मिक स्थान, यहां पढ़ें श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए कैसे मिलेगी एंट्री.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन इकाइयां लगाने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देकर सौर ऊर्जा नीति शुरू की है, ‘‘लेकिन अबतक केवल 29 गोवावासियों ने यह सुविधा उठायी है।’’

उन्होंने सभी 40 विधायकों से अपने निवास पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की अपील की।

राजकुमार अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\