जरुरी जानकारी | कोल इंडिया 3,370 करोड़ रुपये की लागत से 21 ‘रेलवे साइडिंग’ का निर्माण करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि वह अपनी चार अनुषंगी इकाइयों में 3,370 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 21 ‘रेलवे साइडिंग’ का निर्माण कर रही है। इन‘ रेलवे साइडिंग’ के वित्त वर्ष 2023-24 तक पूरा होने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि वह अपनी चार अनुषंगी इकाइयों में 3,370 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 21 ‘रेलवे साइडिंग’ का निर्माण कर रही है। इन‘ रेलवे साइडिंग’ के वित्त वर्ष 2023-24 तक पूरा होने की उम्मीद है।

‘रेलवे साइडिंग ’वह क्षेत्र है जिसका उपयोग कोयले को रेलवे रैक में लदान और उतारने में किया जाता है।

कोल इंडिया के पास फिलहाल 152 रेल साइडिंग हैं और 2024 तक इनकी संख्या 173 हो जाने का अनुमान है।

कोल इंडिया कोयले के परिचालन को लेकर स्वच्छ वातातरण पर जोर दे रही है। इसके तहत रेलगाड़ी के जरिये कोयले के परिवहन के लिये रेल नेटवर्क को बढ़ावा दे रही है। कंपनी धीरे-धीरे कोयला ढुलाई का काम सड़क मार्ग से करने के बजाय रेलवे से ही करने पर जोर देगी।

कोयले की ढुलाई सड़क मार्ग से नहीं होने से धूलकण उड़ने के कारण होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगेगा और डीजल पर होने वाला खर्च बचेगा।

चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कोल इंडिया का रेलवे के जरिये कोयला ढुलाई करीब 20.2 करोड़ टन रही जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है। वहीं सड़क मार्ग से ढुलाई 33 प्रतिशत कम हुई है।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भी कोयले की सड़क मार्ग से ढुलाई 11 प्रतिशत कम रही है।

कोल इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘रेल साइडिंग से कोयले की प्रभावी तरीके से निकासी सुनिश्चित होगी और कोल इंडिया के अंतिम छोर तक कोयला पहुंचाने के प्रयासों को गति मिलेगी ....।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी