एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन जून में 8.5 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन जून में 8.5 प्रतिशत घटकर 5.78 करोड़ टन रहा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन जून में 8.5 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, एक जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन जून में 8.5 प्रतिशत घटकर 5.78 करोड़ टन रहा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि सरकार आयात पर निर्भरता कम करने के लिए उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में कंपनी का कोयला उत्पादन 6.31 करोड़ टन था।

चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में सीआईएल का कोयला उत्पादन घटकर 18.33 करोड़ टन रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 18.93 करोड़ टन था।

हालांकि, कंपनी ने कोयला उत्पादन में गिरावट का कारण नहीं बताया।

उद्योग विश्लेषकों के अनुसार, मानसून के मौसम में कोयला उत्पादन में आमतौर पर बाधा आती है। नतीजतन, खदानों से उत्पादन कम होता है, जिसका असर बिजली संयंत्रों को भेजे जाने वाले कोयले पर पड़ता है।

जून महीने में सीआईएल का कोयला उठाव भी 7.4 प्रतिशत घटकर 6.04 करोड़ टन रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 6.52 करोड़ टन था।

कोयला उठाव से तात्पर्य कोयले की उस मात्रा से है, जो कोयला खदान या कोयला कंपनी से उसके उपभोक्ताओं को भेजी जाती है।

अप्रैल-जून, 2025 में सीआईएल का कोयले उठाव घटकर 19.01 करोड़ टन रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 19.89 करोड़ टन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).