जरुरी जानकारी | मांग में कमी से कोल इंडिया का उत्पादन 2020-21 में 60 करोड़ टन से कम रहने का अनुमान: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड के उत्पादन में चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आ सकती है। मांग नरम होने की वजह से उत्पादन 60 करोड़ टन से नीचे जा सकता है। विश्लेषकों ने यह कहा है।

कोलकाता, 20 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड के उत्पादन में चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आ सकती है। मांग नरम होने की वजह से उत्पादन 60 करोड़ टन से नीचे जा सकता है। विश्लेषकों ने यह कहा है।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का कोयला उत्पादन 60.2 करोड़ टन था।

यह भी पढ़े | Kangana Ranaut vs BMC: कंगना रनौत ने बीएमसी को महाराष्ट्र सरकार का ‘पालतू’ कहा.

खनन कंपनी का उत्पादन 2020-21 में करीब 58 करोड़ टन रह सकता है, जबकि संशोधित लक्ष्य 65 से 66 करोड़ टन है।

ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने कोल इंडिया का उत्पादन 58.2 करोड़ टन और उठाव 56.5 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है। वहीं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस साल उत्पादन 58 करोड़ टन और बिक्री 55 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.

हालांकि कोल इंडिया को कोविड-19 संकट के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद 2020-21 में पिछले साल के 60.2 करोड़ टन उत्पादन में 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

कोयला कंपनी ने शुरू में चालू वित्त वर्ष के लिये उत्पादन 71 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया था।

एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘कोल इंडिया को मांग के अनुसार उत्पादन करना है। वह क्षमता के अनुसार उत्पादन करते नहीं रह सकती। कोयले की मांग नरम बनी हुई है। वित्त वर्ष 2019-20 में उत्पादन 60.2 करोड़ टन था, लेकिन उठाव 58.1 करोड़ टन था।

ब्रोकरेज कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष में कोल इंडिया के ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्य ह्रास और एमोर्टाइजेशन से पूर्व आय) 17 से 18 प्रतिशत कम रहने का भी अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\