जरुरी जानकारी | कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों ने दिया एक दिन की हड़ताल का नोटिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया की पांच ट्रेड यूनियनों ने 18 अगस्त को एक दिन की हड़ताल का नोटिस दिया है। सरकारी कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसे टालने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
नयी दिल्ली, चार अगस्त कोल इंडिया की पांच ट्रेड यूनियनों ने 18 अगस्त को एक दिन की हड़ताल का नोटिस दिया है। सरकारी कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसे टालने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
कंपनी ने बीएसई को बताया, ‘‘कोल इंडिया की पांच ट्रेड यूनियनों ने 18 अगस्त 2020 को सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों में एक दिवसीय हड़ताल की सूचना दी है।"
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.
उसने कहा कि हड़ताल को रोकने के लिये प्रयास किये जायेंगे।
एक श्रमिक नेता ने कहा था कि पांच केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से जुड़े कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों ने कोल इंडिया के शेयरों के प्रस्तावित विनिवेश या पुनर्खरीद के खिलाफ हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
इससे पहले ट्रेड यूनियनों ने कोयला खनन में निजी कंपनियों को उतरने की मंजूरी दिये जाने के खिलाफ दो जुलाई से तीन दिवसीय हड़ताल की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)