जरुरी जानकारी | कोल इंडिया निदेशक मंडल ने पांच रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश मंजूर किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतान को मंजूरी दी है।
नयी दिल्ली, पांच मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतान को मंजूरी दी है।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए इक्विटी शेयरों पर दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिये 16 मार्च 'रिकॉर्ड तिथि' तय की गई है।
सूचना में कहा गया है, "निदेशक मंडल ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में, पांच मार्च 2021 को वित्तवर्ष 2020-21 के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतान को मंजूरी दे दी जो 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर के लिए पांच रुपये प्रति शेयर है।"
अंतरिम लाभांश का भुगतान 24 मार्च से किया जायेगा।
घरेलू कोयले के उत्पादन में सीआईएल की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी का वर्ष 2023-24 तक कोयला उत्पादन के एक अरब टन तक ले जाने का लक्ष्य है।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

