देश की खबरें | कोच हिलियर को फेडरेशन कप में अपने खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रिलायंस फाउंडेशन के एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस केंद्र (एचपीसी) के मुख्य कोच जेम्स हिलियर को उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी कालीकट में होने वाले फेडरेशन कप में ‘कई पदक’ जीतेंगे।
नयी दिल्ली, 29 मार्च ओडिशा में रिलायंस फाउंडेशन के एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस केंद्र (एचपीसी) के मुख्य कोच जेम्स हिलियर को उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी कालीकट में होने वाले फेडरेशन कप में ‘कई पदक’ जीतेंगे।
उन्होंने पिछले सप्ताह भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित प्रदर्शन ‘ग्रेडेड रेस’ श्रृंखला में खिलाड़ियों ने 17 व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (पीबी) समय हासिल किये जिससे कोच की उम्मीदें और बढ़ गयी हैं।
एचपीसी के कम से कम 10 एथलीट फेडरेशन कप में चुनौती पेश करेंगे।
एचपीसी ओडिशा सरकार और रिलायंस फाउंडेशन के बीच साझेदारी से चलता है। इसकी औपचारिक शुरुआत 2019 में हुई थी।
हिलियर ने कहा, ‘‘ मैं देखना चाहता हूं कि हमने पिछले ढाई वर्षों में कोविड-19 के मुश्किल समय में भी कितना सफर तय किया है और हमने क्या हासिल किया है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर के कोचिंग के साथ कोच विकास कार्यक्रम और राज्य में एथलेटिक्स के विकास पर है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)