महंगाई का डबल अटैक: तेल के बाद दिल्ली-मुंबई, गुजरात में महंगी हुई CNG, 7 रुपये तक बढ़े दाम
सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने के बाद दिल्ली, मुंबई और गुजरात में सीएनजी (CNG) की कीमतों में बुधवार को भारी बढ़ोतरी हुई है. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत सात रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपये प्रति किलो कर दी है, जबकि गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 76.98 रुपये कर दिया है.
नई दिल्ली: सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने के बाद दिल्ली, मुंबई और गुजरात में सीएनजी (CNG) की कीमतों में बुधवार को भारी बढ़ोतरी हुई है. महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत सात रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपये प्रति किलो कर दी है, जबकि गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे 76.98 रुपये कर दिया है. पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, बीते 16 दिन में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी
राष्ट्रीय राजधानी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की और वृद्धि की, जिससे पिछले एक महीने में दरों में कुल वृद्धि लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम की हो गई है.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत अब 66.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी और पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा बिक्री करती है. .
एमजीएल के अनुसार, मुंबई में पाइप से दी जाने वाली रसोई गैस की कीमत भी बढ़ाकर 41 रुपये प्रति घन मीटर (प्रति इकाई) कर दी गई है.
गुजरात गैस या आईजीएल द्वारा पीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपये प्रति इकाई है.
मूल्यवर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों की वजह से कीमतें शहर-दर-शहर अलग अलग होती हैं.
सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस की कीमतों को दोगुना से अधिक कर 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (प्रति इकाई) कर दिया है. इसके बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि हुई है.
सीएनजी की कीमतों में यह वृद्धि पिछले 16 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी की दरों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद हुई है.
राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गई है. कुछ स्थानों पर रसोई गैस की कीमत 1,000 रुपये तक पहुंच गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2022 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

