देश की खबरें | असम और मेघालय के मुख्यमंत्री बुधवार को सीमा विवाद पर चर्चा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा बुधवार को यहां मिलेंगे और शेष छह इलाकों में सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी मतभेदों को हल करने को लेकर चर्चा करेंगे।
गुवाहाटी, 23 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा बुधवार को यहां मिलेंगे और शेष छह इलाकों में सीमा को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी मतभेदों को हल करने को लेकर चर्चा करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि वह और मेघालय के उनके समकक्ष कोनराड संगमा बैठक के बाद विवादित इलाकों का दौरा भी करेंगे।
उन्होंने कहा, "मेघालय के मुख्यमंत्री कल यहां आएंगे और शेष छह इलाकों में सीमा को लेकर चल रहे विवाद को हल करने को लेकर विचार विमर्श करेंगे।"
असम और मेघालय 884.9 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा साझा करते हैं और दोनों राज्यों के बीच 12 इलाकों में सीमा को लेकर पुराना विवाद है।
पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों ने छह इलाकों में चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पिछले साल मार्च में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
मेघालय, असम से अलग होकर 1972 में नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था, तभी से दोनों राज्यों के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)