एजेंसी न्यूज

सीएमईआरआई ने बिना हाथ लगाए साबुन और पानी उपलब्ध कराने वाला उपकरण बनाया

इस प्रणाली में ऐसे सेंसर लगे हैं जोकि किसी वस्तु के करीब आने पर खुद ही सक्रिय हो जाते हैं।

सीएमईआरआई ने बिना हाथ लगाए साबुन और पानी उपलब्ध कराने वाला उपकरण बनाया
जमात

कोलकाता, छह मई दुर्गापुर के केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीएमईआरआई) ने वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए ' सपंर्करहित साबुन एवं जल वितरण इकाई' विकसित की है, जोकि कोरोना वायरस महामारी के मद्देजनर काफी उपयोगी साबित हो सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस प्रणाली में ऐसे सेंसर लगे हैं जोकि किसी वस्तु के करीब आने पर खुद ही सक्रिय हो जाते हैं।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हरीश हिरानी ने बुधवार को कहा कि इस इकाई में एक ही बिंदु से साबुन और पानी दोनों ही निकलते हैं। साबुन गिरने के करीब 20 सेकेंड के अंतराल के बाद पानी गिरता है।

उन्होंने कहा कि साबुन गिरने के बाद 20 सेकंड बाद पानी गिरता है, ऐसे में उपयोगकर्ता को हाथ अच्छे धोने के लिए उपयुक्त समय मिल जाता है।

हिरानी ने कहा कि इस इकाई को अस्पताल, मॉल, बैंक और स्टेडियम आदि स्थानों पर लगाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).