देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने मोदी के दौरे के संबंध में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित दौरे से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

देहरादून, छह अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित दौरे से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि सभी व्यवस्था समय से पहले पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के साथ ही कोविड प्रोटकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में धामी ने देश भर के ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन करने के लिए ऋषिकेश को चुनने पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवभूमि से उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न ऑक्सीजन प्लांट्स का शुभारम्भ कर रहे हैं।’’

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और इसी का परिणाम है कि उन्होंने प्रदेश को ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, उड़ान योजना से हवाई संपर्क को मजबूत करने समेत केदारनाथ पुनर्निर्माण की सौग़ात दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी देव भूमि आते हैं तो हम सब को जनसेवा के कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा उत्तराखंड के विकास की लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स