देश की खबरें | मध्य दिल्ली में क्लस्टर बस कब्रिस्तान की दीवार से टकराई, लगभग 10 कब्रें क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के खान मार्केट इलाके में शनिवार सुबह एक ‘क्लस्टर’ बस के कब्रिस्तान की दीवार के टकरा जाने से करीब 10 कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मार्च मध्य दिल्ली के खान मार्केट इलाके में शनिवार सुबह एक ‘क्लस्टर’ बस के कब्रिस्तान की दीवार के टकरा जाने से करीब 10 कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर दुर्घटना के वीडियो और तस्वीरें काफी प्रसारित हो रही हैं। इसमें दिख रहा है कि बस के टक्कर मारने से कब्रिस्तान की दीवार का एक हिस्सा टूट गया है।

पुलिस ने बताया कि क्लस्टर बस हुमायूं रोड से आ रही थी और चालक ने बायीं ओर मुड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस कब्रिस्तान की दीवार से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करमपुरा जा रही बस (मार्ग संख्या 408) में उस समय केवल तीन लोग सवार थे - चालक, ‘कंडक्टर’ (संवाहक) और मार्शल।

पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान संजय कुमार (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली कब्रिस्तान समिति के सचिव यूजीन रत्नम ने कहा कि दुर्घटना में 10-12 कब्रों को नुकसान पहुंचा है।

रत्नम ने बताया कि कुछ परिवार कब्रों को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने के लिए आये थे। उन्होंने यह भी कहा कि समिति कब्रिस्तान की साफ सफाई और कब्रों की मरम्मत करवाने में मदद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान