खेल की खबरें | बेंगलुरू एफसी के सामने एएफसी कप प्लेऑफ मुकाबले में क्लब ईगल्स की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुनील छेत्री की अगुवाई वाला बेंगलुरू एफसी रविवार को यहां एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप कप के प्ले-ऑफ मैच में मालदीव के क्लब ईगल्स के खिलाफ अपने सत्र की सकारात्मक शुरुआत करने की उम्मीद करेगा।

माले, 14 अगस्त सुनील छेत्री की अगुवाई वाला बेंगलुरू एफसी रविवार को यहां एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप कप के प्ले-ऑफ मैच में मालदीव के क्लब ईगल्स के खिलाफ अपने सत्र की सकारात्मक शुरुआत करने की उम्मीद करेगा।

  इस प्लेऑफ का विजेता 2021 एएफसी कप के ग्रुप डी में जगह पक्की करेगा। इस मुकाबले को पहले मई (2021) में खेला जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिए गया।

बेंगलुरू ने अप्रैल में शुरुआती दौर में नेपाल की त्रिभुवन आर्मी पर 5-0 से जोरदार जीत दर्ज की थी जबकि क्लब ईगल्स ने भूटान के थिम्पू एफसी को 2-0 से हराया था।

बेंगलुरू के मुख्य कोच मार्को पेजोली को छेत्री के अलावा रोहित कुमार, हरमनप्रीत सिंह, विद्यासागर सिंह, जयेश राणे, दानिश फारूक और सार्थक गोलुई जैसे टीम से जुड़े नये खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन का भरोसा होगा।

इंडियन सुपर लीग के बीते सत्र में सातवें स्थान पर रहने वाली बेंगलुरु एफसी का एएफसी कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम 2016 में उपविजेता रही और उसने 2017 में इंटर-जोनल फाइनल और एक साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

प्लेऑफ विजेता एक अन्य भारतीय टीम एटीके मोहन बागान, बांग्लादेश की बशुंधरा (वसुंधरा) किंग्स और मालदीव की मैजिया स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन टीम के साथ ग्रुप डी में जगह पक्की करेगा। ग्रुप डी के मैच बुधवार से माले में खेले जाएंगे।

ग्रुप डी में प्लेऑफ के विजेता का शुरुआती मैच में एटीके मोहन बागान से सामना होगा जबकि एक अन्य मैच में मैजिया स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन का मुकाबला बशुंधरा किंग्स के साथ होगा।

ग्रुप डी के विजेता को इंटर-जोन सेमीफाइनल में मध्य क्षेत्र से उज्बेकिस्तान के एफसी नसाफ या तुर्कमेनिस्तान के एफसी अहल के खिलाफ खेलना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\