एजेंसी न्यूज

Delhi Weather: दिल्ली में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

Delhi Weather: दिल्ली में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान
Representative Image | Photo: PTI

नयी दिल्ली, 24 अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक हालांकि, इस अवधि में बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई.

दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).