एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, बारिश होने का अनुमान : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है।

देश की खबरें | दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, बारिश होने का अनुमान : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार, बुराड़ी और नोएडा में शनिवार को बारिश हुई। इस कारण कई इलाकों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.5 जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष सांद्रता 70 फीसदी रिकॉर्ड की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे "संतोषजनक" (73) श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब", और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को "गंभीर" माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).