Weather Update: बूंदाबांदी के चलते राजधानी दिल्ली ने ली राहत की सांस! न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है.
नयी दिल्ली, 21 जून : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 157 दर्ज किया गया, जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है. यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, ‘आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को टाल दें’
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है. इसी बीच, पिछले पांच दिनों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 लोगों के शव बरामद किए गए. हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनकी मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

