देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में सुबह छाए रहे बादल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात को बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने से शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात को बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने से शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
कार्यालय के अनुसार आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया सकता है।
‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि शहर के दूर दराज के इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।
मौसम कार्यालय ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

